कटंगी: खजरी गोदाम में शेड लगाने की मांग, सरपंच ने विधायक से की बात, प्रबंधक बोले– शेड का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित कटंगी के खजरी स्थित गोदाम में खाद और कीटनाशक लेने पहुंचने वाले किसानों को बरसात और गर्मी के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोदाम के सामने किसी प्रकार का शेड न होने के कारण किसानों को खुले में घंटों लाइन लगानी पड़ती है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान किसानों को भीगते हुए खाद खरीदते देखा गया।