चार जिलों के 86 उपनिरीक्षकों का गोरखपुर परिक्षेत्र में तबादला
देवीपाटन मंडल के चार जिलों में वर्षों से जमे 86 उपनिरीक्षकों का गोरखपुर परिक्षेत्र में तबादला किया गया है। सभी को समायोजन के आधार पर जिलों से हटाया गया है। इनमें बहराइच जिले में तैनात 37, श्रावस्ती जिले के आठ, गोंडा जिले के 26 व बलरामपुर जिले में तैनात रहे 16 उपनिरीक्षक शामिल हैं। सूची में तीन थानाध्यक्षों का नाम भी शामिल है। पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने बताया कि बहराइच जिले में तैनात रहे बौंडी एसओ त्रिलोकीनाथ मौर्या, गीता यादव, राजेश कुमार, संजय गौतम, सुरेन्द्र प्रताप बौद्ध, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुपमणि त्रिपाठी, भुद्दर वर्मा, संतोष सिंह, विंदेश्वरी प्रसाद यादव,
राजीव कुमार मिश्रा, कैसरगंज कोतवाल राजकुमार पांडेय, राघवेंद्र सिंह, मुकेश पांडेय, दीनानाथ सागर, पूर्णेश नारायण पांडेय, नीरज कुमार सिंह, धर्मप्रकाश, कुष्ण यादव, रिजवान अहमद, सुभाष चंद्र मिश्रा, सुदामा सिंह यादव, चंद्रसेन, महेश चंद्र उपाध्याय, रामगांव थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह, बब्बन सिंह, सिंहासन सिंह, ओम नारायण मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, सुनील कुमार सिंह, अफजल खां, अनिल कुमार सिंह, भवानीफेर, अमरजीत व बृजेश कुमार शामिल हैं। श्रावस्ती जिले में तैनात कन्हैया लाल यादव, विध्यांचल यादव, फिरतू यादव, राम प्रसाद यादव, सुरेन्द्र नाथ यादव, विपिन कुमार सिंह, धर्मराज सिंह यादव, राम सजीवन निषाद शामिल हैं।