झाझा: सर्वर की खराबी से सीएचसी में मरीज परेशान, घंटों इंतजार करना पड़ा, भाव्या पोर्टल पर दिनभर रही तकनीकी समस्या
Jhajha, Jamui | Sep 29, 2026 सीएचसी झाझा में मंगलवार को भाव्या पोर्टल का सर्वर खराब रहने से ऑनलाइन स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित रही। सुबह से सर्वर बार-बार बंद होने के कारण मरीजों का ऑनलाइन टोकन और चिकित्सक से इलाज के बाद निकलने वाली पर्ची नहीं बन पा रही थी। इससे ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ती गई और उन्हें घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सामान्य दिनों में 250-300 मरीजों का इलाज होता है