तालबेहट: चौबयाना मोहल्ले में पुलिस ने दी दबिश, घर से 9 किलो 783 ग्राम अवैध गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसपी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तालबेहट कोतवाली पुलिस ने चौबयाना मोहल्ले में दबिश देकर एक महिला के घर से स्टील की टंकी में रखे प्लास्टिक की बोरी में करीब 9 किलो 783 ग्राम अवैध गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।