राजमहल: राजमहल थाना प्रभारी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश
राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने सोमवार को विभिन्न बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों,अलार्म सिस्टम,स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था,प्रवेश एवं निकास द्वारों की निगरानी तथा सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जांच किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।