चुनार: एसओजी/सर्विलांस, अहरौरा और अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम ने सोने के आभूषण और नगदी के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
एसओजी/सर्विलांस, थाना अहरौरा व थाना अदलहाट की संयुक्त टीम द्वारा जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़ के लूट की घटना से सम्बन्धित 02 शातिर अन्तर्राज्यीय लूटेरे पुलिस मुठभेड़ में तथा 02 अन्य (कुल 04 अभि.) गिरफ्तार, अवैध 01 पिस्टल, 02 तमंचा मय कारतूस व लूट से सम्बन्धित 3.768 किलो ग्राम आभूषण व नगद 1,46,100 रूपये बरामद किया है।