होशंगाबाद नगर: भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन सुना गया, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित
सोमवार को भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।