बिहार: आयुष्मान भारत योजना की जानकारी को लेकर आशा और आशा फैसिलिटेटर को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
Bihar, Nalanda | Feb 5, 2024 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को सही जानकारी देने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार को आशा और आशा फैसिलिटेटर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी आशा को बताया गया कि अपने-अपने इलाके में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के बीच उन्हें इस बात की जानकारी देंगे की आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे मिलता है।