इंदौर: हीरा नगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बेटे को भगाने में मदद करने के आरोप में पिता भी पकड़ा गया
Indore, Indore | Apr 21, 2026 हीरा नगर थाना क्षेत्र में रविवार को हुई सुरेंद्र साहू की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। मृतक अपने बच्चों के साथ घर लौट रहे थे, तभी नशे में धुत आरोपियों ने उन्हें घेरकर चाकू मार दिया। डीसीपी ने मंगलवार 4 बजे बताया की पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी विवेक साहू को वारदात के बाद फरार करने में उसके पिता रामस्वरूप साहू का हाथ था।