कस्बा: गढ़बनैली रामानंद मध्य विद्यालय की छात्राओं ने पेड़ को बांधी राखी
Kasba, Purnia | Aug 19, 2024 आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय गढ़बनैली अवस्थित कस्तुरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने प्रधानाध्यापक श्री जलज लोचन के नेतृत्व में वृक्षों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बेहद अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। कस्तूरबा की इन महिलाओं ने भाई को राखी बांधने की जगह पेड़ को राखी बांधी और लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया ।