चकरनगर: दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
रविवार दोपहर करीब 2 बजे रम्पुराघार निवासी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल बाइक से राजपुर के समीप भरेह- उदी मार्ग पर जा रहे थे तभी सामने से पल्सर सवार वंसरी गाँव निवासी धर्मेन्द्र पुत्र रामचन्द्र की जोरदार टक्कर हो गई।जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिसमें धर्मन्द्र के मामूली चोट आई जब कि राजकुमार की स्तिथि गंभीर समझते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया