पन्ना: चौरसिया समाज का नागपंचमी महोत्सव संपन्न, एकता, संस्कार और सामाजिक संकल्प के साथ भव्य मिलन समारोह आयोजित
Panna, Panna | Aug 17, 2026 चौरसिया समाज द्वारा लवकुश वाटिका में नागपंचमी महोत्सव व मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। भगवान चौ ऋषि के पूजन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठों का सम्मान और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। समाज ने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और कुरीतियां मिटाने का संकल्प लिया। मातृशक्ति की भारी उपस्थिति के बीच सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।