सांगानेर: 16 राज्यों में CBI की रेड, डिजिटल अरेस्ट गैंग पर कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ऑपरेशन चक्र-6 के तहत राजस्थान समेत 16 राज्यों में बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार सुबह 60 विशेष टीमों ने 80 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। CBI ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के 200 से ज्यादा मामलों से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह रेड डाली।