बौंली: बौंली थाना पुलिस ने बागडोली गांव से 3 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
ऑनलाइन फ्राॅडिंग की वारदातों को लेकर बौंली पुलिस का एक्शन देखने को मिला।एसएचओ राधारमन गुप्ता के नेतृत्व में बौंली थाना पुलिस ने आज रविवार सुबह 10:00 बजे बागडोली गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया।थाना पुलिस ने हेमराज,विकास व दिनेश को गिरफ्तार किया।तीनों ही आरोपियों को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के खाते में 30 लाख का ट्रांजैक्शन मिला है।