हनुमानगढ़: जिले के चक 9 एचएमएच स्थित अमरपुरा थेहड़ी क्षेत्र में 50 साल पुराना रास्ता बंद होने से ढाणी का जनजीवन प्रभावित
जिले के चक 9 एचएमएच स्थित अमरपुरा थेहड़ी क्षेत्र में करीब 50 वर्ष पुराने बताए जा रहे कृषि एवं आवागमन मार्ग को लेकर विवाद गहरा गया है। रास्ता बंद होने से न केवल किसानों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, बल्कि ढाणी में रहने वाले परिवारों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, विशेषकर बच्चियों को उठानी पड़ रही है।