शिवपुरी नगर: सतनबाड़ा में 17 साल की लड़की के चक्कर में उजाड़ रहा अपना ही घर: 3 बच्चों की मां को दे रहा तलाक की धमकी
शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आज बुधवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसका पति एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने साथ रखे हुए है और उसे तलाक देकर उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने अपने और बच्चों की सुरक्षा के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।