मंझनपुर: मंगौरा गांव के बाहर सरकारी तालाब में अवैध खनन का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल, पुलिस ने टास्क फोर्स को सौंपी जांच
करारी थाना क्षेत्र के मंगौरा गांव के बाहर स्थित सरकारी तालाब में कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।