मधुपुर: प्रखंड कार्यालय में अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मधुपुर अंचल अधिकारी यामुन रविदास ने प्रखंड कार्यालय कक्ष में राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।बैठक में बीडीओ अजय कुमार दास भी मौजुद थे।मौके पर अंचल अधिकारी ने वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली पर समीक्षा किया। इसके अलावे दाखिल खारिज,सरकारी जमीन का अतिक्रमण आदि से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।