बीदासर: सांडवा में युवाओं की पहल: सूखी खेलियों में भरा पानी, निराश्रित पशुओं को मिली राहत
Bidasar, Churu | May 15, 2026 सांडवा। भीषण गर्मी में निराश्रित पशु पानी के लिए भटक रहे थे। हालात देख गांव के युवाओं ने मानवीय पहल की। गणेश माली ने बताया कि बढ़ती गर्मी से कई खेलियां सूख गई थीं, जिससे पशुओं को भारी परेशानी हो रही थी। युवाओं ने मुहिम चलाकर सबसे पहले सूखी खेलियों की साफ-सफाई करवाई।