आंवला: आंवला नगर पालिका के विकास कार्यों की जांच शुरू, कई कार्यों में मिली खराब गुणवत्ता, अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट
आंवला में कमिश्नर के आदेश पर एक तकनीकी मूल्यांकन समिति (टीएसी) टीम ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इन कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। ग्राम्य विकास विभाग बरेली के प्राविधिक परीक्षक राजेश कुमार के द्बारा गुरुवार को दोपहर एक बजे नगरपालिका को पत्र भेजकर दस्तावेज मांगे गए हैं।