बलरामपुर: हरिहरगंज-ललिया-बरदौलिया मार्ग पर बह रहे पानी की वजह से आज दूसरे दिन भी बंद रहा आवागमन
भारत नेपाल सीमावर्ती पहाड़ी नालों के उफान से हरिहरगंज ललिया बरदौलिया मार्ग पर बह रहे पानी से दूसरे दिन भी आवागमन प्रभावित है। मार्ग पर 3 फीट पानी बह रहा है तेज बहाव के कारण प्रशासन द्वारा भी लोगों को आवागमन ना करने के लिए सचेत किया जा रहा है।क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से गिरे हुए हैं जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखा जा रहा है।