महोबा: बिच्छू पहाड़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में पानी के संकट से जूझ रहे लोग, 2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर लोग #jansamasya
Mahoba, Mahoba | May 2, 2026 बिच्छू पहाड़िया की कांशीराम कॉलोनी में भीषण जल संकट से लोग परेशान हैं। दो ट्यूबवेल और पांच हैंडपंप खराब होने से करीब पांच हजार आबादी को दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। नाराज महिलाओं और पुरुषों ने तहसील में प्रदर्शन कर समस्या बताई। लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम शिवध्यान पाण्डेय ने समस्या के निदान के निर्देश दिए है।