कासगंज: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सोरों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को हाईवे के पुल के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम अनुभव पुत्र महेश है। आरोपी सहावर थाना क्षेत्र के गांव खुरयाई का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप है। जिस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।