चित्तौड़गढ़: भोई खेड़ा में वार्ड के लोगों द्वारा सोमवार को विधायक आक्या का अभिनंदन समारोह एवं क्रिकेट प्रतियोगिता की होगी शुरुआत
निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के अभिनंदन के साथ सोमवार को भोई खेड़ा में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन शिव शक्ति नगर एवं भोई खेडा वासियो द्वारा किया जा रहा है। पार्षद बाल किशन भोई ने बताया कि आक्या की जीत के उपलक्ष में प्रसादी बोली गई थी। संगम महादेव मंदिर में आक्या के अभिनंदन के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी।