गोला का मंदिर चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लेफ्ट टर्न खाली कराया, वाहनों के कटे चालान,
ग्वालियर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए थाना गोला का मंदिर चौराहे पर स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार के पास लेफ्ट टर्न को अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों एवं वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने लेफ्ट टर्न पर अतिक्रमण करने वाले दुकान संचालकों को समझाइश दी और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही सड़क एवं लेफ्ट टर्न क्षेत्र में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करें, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।