जयपुर: जयपुर में पैसों की तंगी के चलते ज्वेलर से ₹37 लाख की लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | Jul 14, 2026 जयपुर के खोरा बीसल थाना इलाके में 3 जुलाई को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया। मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार कमलेश कुमार बाज्या, अशोक मीणा उर्फ गोलू और विशाल मीणा ने ज्वेलर से कैश सहित 37 लाख के गहने लूटे थे। हमले में ज्वेलर के हाथ भी तोड़ दिए थे।