अकलतरा में धूमधाम से होली मनाया गया. बच्चों और बड़ों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर 'बुरा न मानो होली है' रंग लगाए। आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने उत्साह के साथ होली मनाई। इस दौरान लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की टीम लगी हुई थी। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की टीम तैनात थी।