महोबा: चितैयां ढूढैयां में बारिश से फसल बर्बाद, किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Sep 21, 2026 अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजे की मांग की है। किसानों का आरोप है कि खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन अब तक नुकसान का सही सर्वे नहीं कराया गया। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा फसल क्षति का उचित आकलन न किए जाने की शिकायत की। डीएम से निष्पक्ष सर्वे की मांग की है।