हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 108 एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जिले की 35 में से 20 से अधिक एंबुलेंस की बैटरियां खराब हैं। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।