उज्जैन ग्रामीण: नरवर थाना पुलिस ने मारपीट व सुपारी कांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस जब्त
नरवर थाना क्षेत्र में मारपीट की गंभीर घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी अभिषेक परमार की शिकायत पर दर्ज मामले में पहले ही पांच आरोपियों—लाखन, कृष्णा अवतार, रंजीत, अर्जुन और विजय गुर्जर—को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय परमार ने फरियादी और उसके परिवार पर हमला करने के लिए 5 लाख रुपये