हज़ारीबाग: बरही के पाण्डेय अहरा तालाब में मिला वृद्ध का शव, सनसनी
बरही थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित पाण्डेय अहरा तालाब से एक वृद्ध का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुनेश्वर राम (60) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और बरही में अपने ससुराल में रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें रात में तालाब के पास जाने की आदत थी।