मुंगावली: मुंगावली में सामूहिक अभिषेक, मुनि श्री ने श्रद्धालुओं को लगाया गंधोदक
मुंगावली में शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे धार्मिक आस्था का अनूठा नज़ारा देखने को मिला, जहां पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में संत निवास पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक अभिषेक और शांतिधारा की। नगर के समस्त पुजारियों ने एक छत के नीचे मिलकर यह विशेष आयोजन संपन्न कराया। इसके बाद मुनि श्री ने स्वयं सभी श्रद्धालुओं को गंधोदक लगाकर आशीर्वाद दिया।