जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में साधना सप्ताह 2 से 8 अप्रैल तक, अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष पहल
जांजगीर-चांपा में मिशन कर्मयोगी के तहत “राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - साधना सप्ताह 2026” के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह-कार्यशाला आयोजित की गई। यह अभियान 2 से 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसका उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशासनिक क्षमता, डिजिटल दक्षता और व्यवहारिक कौशल को बढ़ाना है।