बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में PNG पाइपलाइन विस्तार को लेकर हुई समीक्षा, कई निर्देश दिए
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कार्यालय कक्ष में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा की एवं थिंक गैस को 20 मई तक शेष कनेक्शन सक्रिय करने का निर्देश दिया. बेगूसराय जिले में शहरी गैस वितरण नीति, 2026 के अंतर्गत पाइप नेचुरल गैस पाइपलाइन बिछाने एवं इसके विस्तार कार्यों की प्रगति की समीक्षा मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे की गयी.