🎉 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर जमुई में जश्न 🎉
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद जमुई के कचहरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर जन सुराज नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल साह ने कहा कि बिहार की जनता अब जाति और धर्म की राजनीति से आगे बढ़कर शिक्षा, रोजगार, विकास और पलायन जैसे मुद्दों पर अपना फैसला दे रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत है।
#Jamui #BankipurByElection #PrashantKishor #JanSuraaj #AnilSah #BiharPolitics #Bihar #JamuiNews #ElectionResult #Vikas #Shiksha #Rozgar #ParivartanBiharNews
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026