पथरगामा: पथरगामा के चिहारो पहाड़ मंदिर के पास से बाइक चोरी, मामला दर्ज
पथरगामा प्रखंड स्थित चिहारो पहाड़ में पूजा करने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महागामा थाना क्षेत्र के सरैयाघाट गांव निवासी गिरीश चंद्र महतो अपनी बाइक मंदिर के समीप खड़ी कर पूजा करने के लिए ऊपर चले गए थे।कुछ देर बाद जब पूजा कर वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली।