लैलूंगा: लैलूंगा के चिकनीपानी में बिजली संकट, ट्रांसफार्मर से कथित छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम चिकनीपानी के नवापारा वार्ड में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ट्रांसफार्मर से बार-बार छेड़छाड़ कर बिजली सप्लाई बंद की जा रही है। इससे पूरे गांव में बिजली संकट गहरा गया है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।