मोतिहारी: कुर्की करने पहुंची पुलिस के समक्ष न्यायालय के दो वारंटियों ने किया आत्मसमर्पण
गोविंदगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से कुर्की मामले में दो न्यायालय के वारंटी ने आत्मसमर्पण किया है। न्यायालय के निर्देश पर गोविंदगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम कुर्की करने पहुंची थी। जहां पुलिस दबिस के कारण थाना क्षेत्र के मिश्रौलियापंचायत से हरिकेश सिंह एवं बलाहां गांव से शशि यादव उर्फ मनू यादव ने आत्मसमर्पण किया