बरौली: सोनवर्षा गांव के समीप एनएच 27 पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप एनएच 27 पर मंगलवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अख्तर अली के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।