बरौली: बरौली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में कहला गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश
बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने दी।