घाघरा: बड़काडीह डीपाटोली से गड़ियाटोली लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क को ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान से बनाया,
Ghaghra, Gumla | Jul 11, 2026 बड़काडीह डीपाटोली से गड़ियाटोली तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग और श्रमदान के बल पर कर दिखाया। ग्रामीणों ने बताया कि गड़ियाटोली तक पहुंचने के लिए लोगों को मुख्य पथ से होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे रोजमर्रा के आवागमन में काफी परेशानी होती थी।पगडंडी रस्ते से आना जाना होता था।