दरभा: कांग्रेस बस्तर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांकेर में आईईडी ब्लास्ट को अत्यंत दुखद बताया
Darbha, Bastar | May 3, 2026 माओवादियों द्वारा कांकेर जिले में लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में एक इंस्पेक्टर और तीन जवान शहीद हो गए। इस घटना पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मौर्य ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं शहीद इंस्पेक्टर और तीनों साहसी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।