सिधवलिया: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के SH-90 पर कार और पिकअप की टक्कर, कार सवार सभी लोग बाल-बाल बचे
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे 90 पर दिघवा दुबौली मोड़ के पास स्विफ्ट डिजायर और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हुई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से सभी सुरक्षित निकाले गए, पुलिस जांच में जुटी है।