बिहटा: कटेसर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान एक महिला हुई घायल
Bihta, Patna | Jun 7, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेसर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। जिसकी पहचान बबीता देवी के रूप में की जा रही है। घायल महिला को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।