निघासन: निघासन के पुरैना गांव में उधार को लेकर हुआ बवाल, देवर ने भाभी व परिवार को पीटा, दी जान से मारने की धमकी
निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी गांव के मजरा पुरैना में उधार रुपये को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसा में बदल गया। 20 अप्रैल की रात देवर ने अपनी भाभी और उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता रामगुनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका देवर ओमप्रकाश पुत्र दिनबन्धु शराब के नशे में घर पहुंचा और उधार रुपये मांगने लगा।