सैदपुर: अंतर्जनपदीय लालसा टैलेंट हंट एग्जाम-2026 का परिणाम घोषित, मेधावियों ने लैपटॉप, टैबलेट व साइकिल पाकर भरी उड़ान
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बहरियाबाद के लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा बीते दिनों आयोजित कराए गए प्रतिष्ठित अंतर्जनपदीय 'लालसा टैलेंट हंट एग्जाम 2026' का बहुप्रतीक्षित परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, टैबलेट, साइकिल और स्मार्टवॉच से पुरस्कृत किया गया।