पुष्पराजगढ़: गिजरी में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने की बैठक
पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने सोमवार 11:00 बजे वार्ड पंचायत समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित करते हुए पदाधिकारी को संबोधित किया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल बंजारा, अमरा नायक, सरपंच एकलव्य, गया सिंह, अमर सिंह रहे।