ब्रह्मपुर: बड़की नैनीजोर गांव में हार्ट अटैक से सब इंस्पेक्टर की मौत, अंतिम सलामी में नम हुईं आंखें, विधायक समेत कई नेता पहुंचे
नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनीजोर गांव में बुधवार की दोपहर 1 बजे उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब बिहार पुलिस के एसआई राजेश कुमार का अचानक निधन हो गया। 51 वर्षीय राजेश कुमार वर्तमान में बिहार पुलिस के अंतर्गत हरिदिशी पुलिस स्टेशन में पदस्थापित थे। बताया जाता है कि वे लंबे समय से शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे।