चानन: कछुआ गांव स्थित पत्तल उद्योग शेड परिसर में जैविक महापंचायत का आयोजन,रासायनिक मुक्त खाद अभियान की शुरुआत
बुधवार को चानन प्रखंड के कछुआ गांव स्थित पत्तल उद्योग शेड परिसर में जैविक महापंचायत का आयोजन हुआ. अपराह्न 1 बजे कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार के अलावा कई पदाधिकारी एवं आसपास के आधा दर्जन के आदिवासी किसान शामिल हुए. यहां से लखीसराय को रासायनिक खाद मुक्त अभियान की शुरुआत की गई. जैविक खाद के उपयोग की शपथ दिलाई गई.