गया टाउन सीडी ब्लॉक: म्यांमार के राष्ट्रपति का गया आगमन, आयुक्त, आईजी सहित कई अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
म्यांमार के राष्ट्रपति का गया आगमन हुआ। उनके आगमन पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मगध रेंज के आईजी,मगध प्रमंडल आयुक्त,गया डीएम,एसएसपी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। आगमन से पूर्व ही सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए थे।